कैराना: काल जुलूस में हंगामा, ‘काल’ पर तलवार से 2 लोगों पर हमला करने का आरोप, जानें मामला

कैराना में हर साल परंपरागत रूप से काल जुलूस निकाला जाता है. मगर इस बार का काल जुलूस हंगामे की भेंट चढ़ गया. आरोप है…

शरद मलिक

• 12:27 PM • 21 Sep 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

कैराना में हर साल परंपरागत रूप से काल जुलूस निकाला जाता है. मगर इस बार का काल जुलूस हंगामे की भेंट चढ़ गया.

आरोप है कि काल का अभिनय करने वाले कलाकार ने जुलूस के दौरान दो व्यक्तियों को लकड़ी की तलवार मार दी.

जिसके बाद दोनों व्यक्ति घायल हो गए. इसके बाद काल जुलूस को बीच में ही बंद कराना पड़ा.

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ‘काल’ का अभिनय करने वाले निन्ना वाल्मीकि उर्फ डिस्को ने काली माता की पूजा-अर्जना की.

इसके बाद काली माता पर खून और शराब चढ़ाकर ‘काल’ नगर में युवाओं के पीछे दौड़ा.

इसी दौरान गोशाला और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सामने ‘काल’ ने प्रवीण और नीटू उर्फ काली मक्खी नामक दो व्यक्तियों को कथित तौर पर लकड़ी की तलवार मार दी.

फोटो: शरद मलिक, यूपी तकजिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गए. इसके बाद दोनों घायल व्यक्तियों के परिजनों ने कटेहरा धर्मशाला के सामने जमकर हंगामा कर दिया.

हंगामा करने की सूचना पर कमेटी के लोगों ने ‘काल’ को बीच रास्ते में ही रोककर काल जुलूस को बंद कराया और ‘काल’ को गोशाला भवन में बंद कर दिया.

यहां पढ़ें पूरी खबर