Indian Idol के विजेता पवनदीप का अमरोहा में भयानक एक्सिडेंट, लग्जरी कार के परखच्चे उड़े, सिंगर का अभी ऐसा है हाल

बीएस आर्य

05 May 2025 (अपडेटेड: 05 May 2025, 05:23 PM)

Indian Idol विजेता पवनदीप राजन का अमरोहा में भयानक एक्सिडेंट हो गया है. वो जिस लग्जरी कार पर बैठे थे उसके परखच्चे उड़ गए हैं. जानिए ये एक्सिडेंट कैसे हुआ और अभी सिंगर का हाल क्या है.

Indian Idol winner Pawandeep Rajan

Indian Idol winner Pawandeep Rajan

Google CTA

Indian Idol winner Pawandeep Rajan news: इंडियन आइडल 12 के विजेता और मशहूर गायक पवनदीप राजन एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नेशनल हाईवे-9 पर हुआ, जहां उनकी लग्जरी कार एमजी हेक्टर एक खड़े आयशर कैंटर में जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए.

यह भी पढ़ें...

हादसा सोमवार तड़के करीब 3 बजे गजरौला थाना क्षेत्र में सीओ ऑफिस के पास हुआ. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है. उस समय पवनदीप अपनी टीम के साथ उत्तराखंड के चंपावत से दिल्ली एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पवनदीप की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें नोएडा स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां उनके परिजन उन्हें लेकर रवाना हो चुके हैं. 

पुलिस ने क्या बताया?

थाना गजरौला प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि सीओ ऑफिस के सामने खड़े आयशर कैंटर में पीछे से एमजी हेक्टर कार घुस गई. पुलिस ने तत्काल घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया और अब मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पवनदीप की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है. उनके फैन्स और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.