UP Weather: आज साल 2024 का आखिरी दिन है. कल नया साल शुरू हो जाएगा. नए साल पर उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है. दरअसल हिमाचल और उत्तराखंड में भीषण बर्फबारी पड़ रही है. ऐसे में उत्तर प्रदेश में शीत लहर और कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है. आलम ये है कि करीब-करीब पूरे यूपी में ही घना कोहरा छाया हुआ है और सुन्न कर देने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है.
ADVERTISEMENT
इसी बीच नए साल के मौके पर मौसम विभाग ने बेहद भीषण सर्दी पड़ने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने आज यानी 31 दिसंबर और कल यानी 1 जनवरी को लेकर यूपी में कई तरह के अलर्ट जारी किए हैं. मौसम विभाग का साफ कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिन हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने की पूरी आशंका है. आज के दिन को लेकर तो आईएमडी ने साफ कहा है कि आज का दिन बेहद ही सर्दभरा रहने वाला है.
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यूपी के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. आज कोहरा और शीतलहर की डबल मार यूपी के लोगों को सहन करनी पड़ेगी. आज सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं और सुन्न कर देने वाली सर्दी का एहसास हो रहा है.
इन जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, अलगीढ़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर,, हाथरस, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फर्रुखाबाद, हापुड़, बिजनौर,, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा में भीषण ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में बेहद ठंडा रहेगा आज का दिन
इसी के साथ मौसम विभाग ने साफ कहा है कि आज का दिन महोबा, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, बांदा, चित्रकूट, बस्ती, अयोध्या, ललितपुर, झांसी, जालौन और हमीरपुर में काफी सर्दीभरा रहेगा. यहां आज भीषण सर्दी पड़ेगी.
इसी के साथ यूपी के अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़,, आजमगढ़, मऊ, कन्नौज, औरैया, कानपुर, रायबरेली अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी,, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कांशीरामनगर, गोरखपुर और महाराजगंज में भी आज शीत लहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में सोच समझकर ही घरों से बाहर निकले क्योंकि आज का दिन काफी ठंडा रहने वाला है.
ADVERTISEMENT









