शाहजहांपुर में 3 साल के मासूम बेटे फतेह को जहर खिला सचिन और शिवानी ने खुद को भी किया खत्म! पर क्यों?

विनय पांडेय

• 05:03 PM • 27 Aug 2025

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में हत्या के बाद आत्महत्या की बड़ी वारदात सामने आई है. कर्ज में डूबे एक व्यापारी ने अपने 3 साल के बच्चे को जहर देकर मारने के बाद पत्नी संग फांसी लगाकर जान दे दी.

Shahjahanpur News

Shahjahanpur News

Google CTA

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां हत्या के बाद आत्महत्या की बड़ी वारदात सामने आई है. कर्ज में डूबे एक व्यापारी ने अपने 3 साल के बच्चे को जहर देकर मारने के बाद पत्नी संग फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस को 33 पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जो एक कॉपी में लिखा हुआ था. इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी पर क्यों लगा आरोप

यह घटना थाना रोजा क्षेत्र के दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी की है. बताया जा रहा है कि इस कॉलोनी में व्यापारी सचिन ग्रोवर अपनी पत्नी शिवांगी और 3 साल के बेटे फतेह के साथ अपने घर में रहते थे. बताया जा रहा है कि सचिन पर कारोबार को लेकर एक 50 लाख का बड़ा कर्ज हो गया था. परिजनों का कहना है कि सचिन ने जिला उद्योग केंद्र से 50 लख रुपए का लोन लिया था. जिस पर भारी सब्सिडी आनी थी. परिजनों का आरोप है कि जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी इस मामले में उससे 50% रिश्वत की मांग कर रहे थे.

परेशान हाल परिवार ने सबसे पहले अपने 3 साल के बेटे फतेह को जहर देकर उसकी हत्या की. इसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहरा मचा हुआ है. यहां हर कोई इस बात को लेकर सकते में है कि आखिर एक परिवार कर्ज को लेकर अपने बेटे की हत्या कैसे कर सकता है और कैसे खुद आत्महत्या कर सकता है. फिलहाल पुलिस को 33 पन्नो का एक सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है. 

एसपी ने ये बताया

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा, 'थाना रोजा में पति-पत्नी और उनका एक छोटा बच्चा था. बच्चे को जहर देने के बाद दोनों ने फांसी के फंदे पर सुसाइड कर लिया है. एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.'

ये भी पढ़ें: कौशांबी में नाराज पत्नी ने पति को तीज के दिन पिला दिया नशीला पानी, तबीयत बिगड़ी तो ये सब हुआ