लड़की ने मैनपुरी के अमुक को देखने के बाद उसके संग कर दिया शादी से इनकार, फिर हुआ ऐसा कांड, होश उड़ जाएंगे

पुष्पेंद्र सिंह

• 02:50 PM • 29 May 2025

UP News: मैनपुरी में एक लड़की ने लड़के के साथ शादी करने से मना कर दिया. ये तब हुआ जब लड़की देखने की रस्म चल रही थी. इसके बाद गुस्से में आकर लड़के ने कांड कर डाला.

Mainpuri, Mainpuri News, Mainpuri Police, Mainpuri Crime News, Mainpuri Viral news, UP News, UP Viral news, UP Crime

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्थित एक मैरिज हॉल में रिश्ते के लिए लड़की दिखाई जा रही थी. लड़का और उसका परिवार भी मौजूद था. लड़के के परिवार को लड़की पसंद आ गई. मगर लड़की ने लड़के को खारिज कर दिया और उसके साथ शादी करने से मना कर दिया. 

यह भी पढ़ें...

ये देख लड़का भड़क गया. उससे लड़की का इनकार बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने लड़की को गोली मार दी. सिर में गोली लगने से लड़की गंभीर घायल हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद लड़का मौके से फरार हो गया. पीड़िता को पीडीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने घटना स्थल से तमंचा और बाइक बरामद की है.

ये भी पढ़ें: शादी के समय पत्नी के पेट में पल रहा था प्रेमी का बच्चा, झांसी के बृजेंद्र को जब पता चली सच्चाई, उसके साथ ये हुआ

लड़के को देखकर कर दिया था शादी से इनकार

ये सनसनीखेज मामला मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के ग्राम भैंसरौली से सामने आया है. यहां स्थित शगुन मैरिज होम में शादी के लिए लड़की दिखाई जा रही थी. इसी दौरान जैसे ही लड़की ने लड़के को देखा तो उसने ही उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया. आरोपी लड़के का नाम अमुक है. 

जैसे ही लड़की ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया, वह आपा खो बैठा और उसने गोली चला दी और घटना स्थल से फरार हो गया. उसकी बाइक और तमंचा पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर भोगांव सर्किल के सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया, आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है. पीड़िता को सैफई रेफर कर दिया गया है. कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में यादवों ने लगाया 'यदुवंशी गांव' का बोर्ड तो भड़का दलित समाज, हुआ खूब हंगामा, आगे क्या हुआ?