कश्मीर पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी ऐसन्या के सामने मारा कानपुर के शुभम द्विवेदी को, दुखी परिवार अब इस चिंता में डूबा

रंजय सिंह

23 Apr 2025 (अपडेटेड: 23 Apr 2025, 04:58 PM)

UP News: कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने कानपुर के शुभम द्विवेदी को उनकी पत्नी ऐसन्या के सामने ही मार डाला. दोनों की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी. अब शुभम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Pahalgam, Kanpur, Kanpur man killed in Kashmir, Shubham Dwivedi Pahalgam murder, honeymoon terrorist attack, Uttar Pradesh man shot Kashmir, Kashmir targeted killing news शुभम द्विवेदी हत्या, पहलगाम आतंकी हमला, कानपुर युवक मर्डर

UP News

Google CTA

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अभी तक 28 पर्यटकों की मौत हो गई है. कई घायलों की हालात काफी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज कश्मीर में चल रहा है. इस हमले में आतंकियों ने कानपुर के शुभम द्विवेदी की भी हत्या की है. शुभम द्विवेदी की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी और उन्हें उनकी पत्नी के सामने आतंकियों ने गोली मार दी. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि 12 फरवरी के दिन शुभम द्विवेदी की शादी काफी धूमधाम से हुई थी. शुभम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. शुभम के घर में आधी रात से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है और लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

पत्नी के सामने शुभम को मार डाला 

बता दें कि शुभम को आतंकियों ने उनकी पत्नी के सामने ही मार डाला. शुभम हनीमून मनाने कश्मीर गए थे. जिस समय आतंकियों ने शुभम को गोली मारी और उन्हें मौत के घाट उतारा तो उनकी पत्नी ने आतंकियों से कहा कि उसे भी मार दो. तो आतंकियों ने शुभम की पत्नी से कहा कि हम तुमे नहीं मारेंगे. हम तुमे जिंदा छोड़ेंगे, जिससे तुम अपनी सरकार को बता सको कि हमने यहां क्या किया है.

बता दें कि शुभम के पिता संजय द्विवेदी सीमेंट के कारोबारी हैं. शुभम और उसकी पत्नी को बुधवार को ही कश्मीर से लौटना था और कानपुर आना था. शुभम की मौत की सूचना जैसे घर पर पहुंची घर में कोहराम मच गया. 

ये भी पढ़ें: ‘पैंट उतरवा कर देखा मोमिन हैं या काफिर और फिर गोली मारी…’, कश्मीर पहलगाम हमले को लेकर राजा भैया भड़के, ये सब बोले

घर वालों कहना है कि आतंकवादियों ने जिस तरह से उनके बेटे को मारा है, सरकार को भी उसी तरह से बदला लेना चाहिए. इसी के साथ पीड़ित परिजनों ने ये भी कहा कि उन्हें जल्द से जल्द शुभम का शव चाहिए. सरकार को शव घर भिजवाना चाहिए. परिवार को अब बेटे के शव की चिंता हो रही है. वह चाहता है कि शव जल्द से जल्द कानपुर आ जाए, जिसके बाद वह अंतिम संस्कार कर पाएं. फिलहाल शुभम का पूरा परिवार गहरे दुख और चिंताओं में डूबा हुआ है.

आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा

बता दें कि आतंकियों ने मारने से पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा. उनसे कलमा पढ़ने को कहा. फिर उन्हें मार डाला गया. आतंकियों ने धर्म देखकर पर्यटकों की हत्या कर दी. मगर आतंकियों ने उनकी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया. अब ये भी सामने आया है कि आतंकियों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिसपर कैमरा भी लगा हुआ था. माना जा रहा है कि आतंकियों ने आतंकी घटना की रिकॉर्डिंग भी की है. फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है.