जहां पड़ोसी की बेटियां-महिलायें नहाती थीं प्राइमरी टीचर अली आजम ने वहीं लगाया था कैमरा! सब कुछ करता था रिकॉर्ड

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्राइमरी शिक्षक अली आजम पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं.

Basti, Basti News, Basti viral news, Basti teacher arrested, Basti teacher installing a camera in women washroom, यूपी, यूपी न्यूज, बस्ती, बस्ती न्यूज, बस्ती पुुलिस, यूपी न्यूज

UP News

संतोष सिंह

• 04:58 PM • 28 Apr 2025

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां प्राइमरी स्कूल के शिक्षक अली आजम पर सनसनीखेज आऱोप लगे हैं. आरोप है कि शिक्षक अली आजम ने अपने पड़ोस में रहने वाले मकान की तरफ कैमरा लगाया था. कैमरा ऐसी जगह लगाया गया था, जहां दूसरे घर की महिलाएं और बेटियों के नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड हो जाती थी. आरोप लगाया गया है कि अली आजम पड़ोस में रहने वाले हिंदू परिवार की बेटियों पर हमेशा बुरी नजर रखता था. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा बरामद कर लिया है. बस्ती एमपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं. इस घटना से क्षेत्र में गुस्सा है. आरोप ये भी है कि शुरू में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एक्शन नहीं लिया. 

अली आजम पर बेहद गंभीर आरोप

ये पूरा मामला सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है. शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों एक ही घर में किराए के रूम में रहते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित को शक हुआ कि अली आजम ने उसके घर की तरफ कैमरा लगा रखा है. फिर पता चला कि कैमरे का एंगल उस जगह सेट किया हुआ था, जहां पीड़ित के परिवार की बेटियां और महिलाएं नहाती थी.

जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचक जांच की. जांच के दौरान पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरा लग गया. पीड़ित का आरोप है कि अली आजम का रूम सेक्स अड्डा था और यहां अक्सर लड़कियां आती-जाती थीं.

पुलिस ने नहीं की सख्त कार्रवाई

आरोप है कि गंभीर मामला होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी अली आजम के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की और उसका शांति भंग में चालान काट दिया. मगर पीड़ित ने फिर एसपी से मुलाकात की और मामले की जानकारी दी. एसपी ने मामले पर जांच बैठा दी.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया, केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. सख्त कार्रवाई की जाएगी.