अलीगढ़ में हिंदू संगठन वाले बना रहे थे प्रेशर, SSP संजीव सुमन ने वो किया जिसकी उम्मीद नहीं की होगी!

अकरम खान

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 03 Jun 2025, 04:41 PM)

UP News: अलीगढ़ में पिछले दिनों मुस्लिम मीट कारोबारियों के साथ मारपीट की गई थी. हिंदू संगठनों का कहना था कि ये गौमांस है. अब पुलिस मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन ले रही है, जिसे हिंदू संगठन भड़के हुए हैं. इसी बीच एसएसपी संजीव सुमन और हिंदू संगठनों का आमना-सामना हो गया.

UP News, UP Viral news, up viral video, up police, Aligarh, Aligarh news, Aligarh viral news, Aligarh viral video, Aligarh police, Aligarh ssp sanjeev suman, IPS sanjeev suman, अलीगढ़, अलीगढ़ पुलिस, एसएसपी संजीव सुमन, आईपीएस संजीव सुमन, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Aligarh News: अलीगढ़ में मीट व्यापारियों के साथ हुई मारपीट का मामला लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. अब हिंदू पक्ष की तरफ से भी केस दर्ज करवाया गया है. दूसरी तरफ जांच में साफ हो गया है कि जिस मांस को लेकर मुस्लिम व्यापारियों के साथ मारपीट की गई, वह गौमांस नहीं है. इसके बाद से अलीगढ़ पुलिस ने हिंदू संगठनों के आरोपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपना एक्शन तेज कर दिया है और अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें...

फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. इसी को लेकर हिंदू संगठन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया. मगर यहां एसएसपी संजीव सुमन ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को ही सुना दिया और सख्त नसीहत दे डाली.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस में भर्ती होने के बाद मौसी के घर आई कानपुर की बबली, बाथरूम गई और जिंदा नहीं निकली! क्या हुआ उसके साथ?

एसएसपी संजीव सुमन ने दी ये नसीहत

प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए एसएसपी संजीव सुमन ने कहा, अगर यहां पर किसी प्रकार की कानून व्यवस्था प्रभावित होगी, तो उसके जिम्मेदार आप लोग ही होंगे. उन्होंने इस दौरान साफ कहा कि अगर आप लोग मुझ पर दबाव बनाना चाहते हैं तो वह नहीं बना पाएंगे. 

एसएसपी संजीव सुमन ने प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा, यहां एक व्यवस्था है. मैं बात करने के लिए तैयार हूं. मैं अपनी बैठक छोड़कर यहां आया हूं. मगर आप लोग चीख-चिल्ला रहे हैं. आप चीख-चिल्ला कर मुझे दबा लेंगे. आप लोग कहेंगे कि जैसे आप बोलेंगे मैं वैसा करूंगा. मगर मैं वैसा नहीं करूंगा.

इस दौरान एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि आप बात करने के लिए अंदर आइये, वरना बात नहीं की जाएगी. फिर आप जो करें, उसके लिए आप स्वतंत्र हैं. मगर कानून व्यवस्था अगर प्रभावित होगी तो उसकी जिम्मेदारी आप की ही होगी. आप जबरदस्ती नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: लव मैरिज के 4 साल बाद ही अमेठी के ऋषि वर्मा और प्रतिभा बनवासी की शादी का हुआ खौफनाक अंत, ये कहानी हिला देगी 

हिंदू संगठनों ने लगाया ये आरोप

दरअसल मीट व्यापारियों की पिटाई मामले में लगातार हो रही पुलिस की कार्रवाई से हिंदू संगठन नाराज हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में प्रशासन की गंभीर लापरवाही रही है, जिसके चलते घटना घटी. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद पुलिस ने गांव के कई निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा दिया है और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है. हिंदू संगठनों का कहना है कि असली आरोपियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाए.