UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज 27 सितंबर को यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आज राज्य के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसको लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है. आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, यूपी के इस इलाके में आज कहीं-कहीं पर बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की भी संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो तेज झोंकों में बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
पूर्वी यूपी में होगी झमाझम बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, यहां कहीं-कहीं पर बिजली गिरने की आशंका है. पूर्वी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों में बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती हैं.
इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
ऑरेंज अलर्ट: IMD ने 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी. मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और इसके आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं.
येलो अलर्ट: IMD ने 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन 9 जिलों में श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस-पास के इलाके शामिल हैं.
27 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में बिजली गिरने (वज्रपात) और 40-50 किमी/घंटा से लेकर 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. इन 27 जिलों में देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं के साथ-साथ इनके आस-पास के इलाके शामिल हैं.
आने वाले दिनों में कैसा मौसम
यूपी में 28 और 29 सितंबर को बारिश थोड़ी कम हो जाएगी, लेकिन कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
30 सितंबर और 1 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से सूखा (शुष्क) रहेगा. हालांकि, पूर्वी यूपी में इन दो दिनों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
इसके बाद 2 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम साफ और सूखा रहने की संभावना है. अच्छी बात यह है कि 28 सितंबर के बाद मौसम विभाग ने राज्य के लिए कोई भी भारी चेतावनी जारी नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: UP Weather: 27 सिंतबर को यूपी के इन 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
ADVERTISEMENT











