इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया ने 50 साल की उम्र में 14वें बच्चे को जन्म दिया, गजब है इस परिवार की कहानी

देवेंद्र शर्मा

• 10:41 AM • 30 Mar 2025

UP News: हापुड़ के रहने वाले इमामुद्दीन का परिवार चर्चाओं में आ गया है. दरअसल उनकी पत्नी गुड़िया ने 50 साल की उम्र में 14वें बच्चे को जन्म दिया है. इमामुद्दीन का बड़ा बेटा 22 साल का है. इस परिवार की कहानी गजब है.

Hapur, Hapur News, Hapur Viral News, UP Viral News, UP News, हापुड़, हापुड़ न्यूज, हापुड़ वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल

UP News

Google CTA

UP News: एक तरफ भारत में जनसंख्या बड़ी चुनौती बनी हुई है, जनसंख्या नियंत्रण कानून और जनसंख्या नियंत्रण उपाय चर्चाओं में बने हुए हैं तो दूसरी तरफ हापुड़ में रहने वाले इमामुद्दीन 14वें बच्चे के पिता बने हैं. उनकी 50 साल की पत्नी गुड़िया ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है.

यह भी पढ़ें...

खास बात ये है कि जब महिला अपने 14वें बच्चे को जन्म दे रही थी तब उसका 22 साल का सबसे बड़ा लड़का उसके पास ही था. महिला ने सरकारी एंबुलेंस-108 में अपने 14वें बच्चे को जन्म दिया है. 14वें बच्चे के तौर पर महिला को लड़की हुई है.

14वें बच्चे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 50 साल की मुस्लिम महिला ने अपने 14वें बच्चे को जन्म दिया है. महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 22 वर्ष है जबकि वहीं सबसे छोटे बच्चे की उम्र 3 साल है. 14 वें बच्चे के जन्म की पूरे क्षेत्र में  खूब चर्चा हो रही है. महिला के परिजनों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है.

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरंगपुरी के रहने वाले इमामुद्दीन के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है. इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया ने 14 वें बच्चे को जन्म दिया है.

इमामुद्दीन ने बताया कि गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद उनकी पत्नी को पिलखुवा के सरकारी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया था. यहां गंभीर हालत को देखते हुए गुड़िया को हापुड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया था. गुड़िया को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था. इस दौरान उसने अस्पताल के गेट पर ही एंबुलेंस 108 में एक लड़की को जन्म दिया है. दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अब दोनों स्वस्थ हैं.

3 बच्चों की हो चुकी है मौत

गुड़िया के 22 साल के सबसे बड़े बेटे ने बताया कि वह 11 भाई-बहन हैं. 3 बच्चों की मौत चुकी हैं. उन्होंने अब तक 14 बच्चों को जन्म दिया है. सभी बच्चों की डिलीवरी में एक-एक साल का भी अंतर नहीं है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में आ गया है. एक तरफ सरकार 'हम 2 हमारे 2' का नारा दे रही है तो दूसरी तरफ इस तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं.