शादी, हनीमून से शारीरिक संबंध तक…शालिनी का धरना 40 घंटे बाद खत्म, पति प्रणव संग विवाद में आया नया ट्विस्ट

संदीप सैनी

02 Apr 2025 (अपडेटेड: 02 Apr 2025, 12:20 PM)

UP News: मुजफ्फरनगर की शालिनी संगल और प्रणव सिंघल की शादी 12 फरवरी के दिन हुई थी. मगर शादी के बाद दोनों के बीच जो-जो हो रहा था, उसके लेकर शालिनी और प्रणव ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे. शालिनी पिछले 40 घंटों से अपने ससुराल के बाहर धरना दे रही थी. अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है.

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News, Muzaffarnagar Viral News, Muzaffarnagar Viral Video, UP News, UP Tak, UP News, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर न्यूज, मुजफ्फरनगर वायरल न्यूज, शादी, शालिनी केस, यूपी तक, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर की शालिनी संगल का अपने ससुराल के गेट पर धरना 40 घंटे बाद खत्म हो गया है. शालिनी को ससुराल में एंट्री मिल गई है. बता दें कि शालिनी ने अपने पति प्रणव सिंघल पर गंभीर आरोप लगाए थे, दूसरी तरफ प्रणव ने भी मीडिया से बात करते हुए पत्नी शालिनी पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे.

यह भी पढ़ें...

दरअसल शालिनी और प्रणव की शादी इसी साल 12 फरवरी के दिन हुई थी. शादी के बाद दोनों हनीमून बनाने इंडोनेशिया गए थे. शालिनी का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुरालजन उसे पसंद नहीं कर रहे थे. हनीमून पर पति ने अजीब बर्ताव किया और बात नहीं की. सिर्फ 50 लाख दहेज की मांग की. अब उसे ससुराल में एंट्री नहीं मिल रही है. दूसरी तरफ प्रणव का कहना था कि शादी के बाद से ही शालिनी ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं. पति का ये भी कहना था कि उसे शालिनी से जान का खतरा है. 

दोनों के बीच हुआ समझौता

बता दें कि अब इस मामले में फैसला हो गया है. शालिनी को अपने पति प्रणव सिंघल के घर एंट्री मिल गई है. दरअसल ये पूरा विवाद होने पर शहर के कई सम्मानित जन आगे आए. इसी के साथ सपा, रालोद और भाजपा के नेता भी आगे आए और दोनों के बीच समझौता करवाया. इसी के साथ शालिनी को ससुराल में एंट्री मिल गई है और नई नवेली दुल्हन शालिनी का धरना खत्म हो गया है.

शालिनी के चाचा ने ये बताया

इस पूरे विवाद पर शालिनी के चाचा आशीष कुमार ने बताया, दोनों बच्चों में मनमुटाव हो गया था. दोनों से बात की गई. दोनों को राजी किया गया. ससुरालवालों ने शालिनी को घर के अंदर ले लिया है.