जेल से छूटने के बाद अब्बास अंसारी की पहली झलक आई सामने, देखें माफिया मुख्तार के बेटे का नया लुक 

संतोष शर्मा

• 03:12 PM • 22 Mar 2025

Abbas Ansari Latest Video: मऊ के SBSP विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का कासगंज जेल से रिहाई के बाद पहला वीडियो सामने आया. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी, लेकिन कई सख्त शर्तें लगाईं. जानें पूरी खबर.

Abbas Ansari

Abbas Ansari

Google CTA

Abbas Ansari Latest Video: मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का पहला वीडियो सामने आया है. कासगंज जेल से रिहा होने के बाद उनके छोटे भाई उमर अंसारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अब्बास अंसारी की जेल से छूटने से लेकर घर पहुंचने तक की झलकियां दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें...

2 साल 8 महीने बाद जेल से बाहर आए अब्बास अंसारी

अब्बास अंसारी को लगभग 2 साल 8 महीने जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. हालांकि, इस जमानत के साथ कुछ कड़ी शर्तें भी रखी गई हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा.

सुप्रीम कोर्ट की जमानत शर्तें

  • लखनऊ से बाहर नहीं जा सकेंगे- अब्बास अंसारी लखनऊ स्थित अपने आवास से बाहर नहीं जा सकते और बिना अनुमति किसी अन्य स्थान पर नहीं जा सकेंगे.
  • मीडिया ट्रायल से बचना होगा- वह अपने खिलाफ चल रहे किसी भी मुकदमे पर कोई बयान नहीं देंगे और ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, जिससे मीडिया ट्रायल शुरू हो सके.
  • विधानसभा क्षेत्र जाने के लिए इजाजत जरूरी- अगर अब्बास अंसारी को अपनी विधानसभा (मऊ) जाना होगा, तो इसके लिए मऊ के डीएम, एसपी और लखनऊ के जिला जज को पहले सूचना देनी होगी.
  • यूपी से बाहर जाने के लिए कोर्ट की अनुमति आवश्यक- अगर उन्हें उत्तर प्रदेश से बाहर जाना होगा, तो इसके लिए चित्रकूट कोर्ट से अनुमति लेनी होगी. इसमें यह बताना होगा कि वह कहां जा रहे हैं, क्यों जा रहे हैं, कितने दिनों के लिए जा रहे हैं. चित्रकूट कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही वह यूपी से बाहर जा सकेंगे.

इसलिए अब्बास अंसारी बना रहे हैं दूरी

जमानत की शर्तों के कारण अब्बास अंसारी मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. उनके समर्थकों को भी निर्देश दिया गया है कि कोई फोटो या वीडियो लीक न हो. यही कारण है कि अब्बास अंसारी ने रिहाई के बाद से अब तक कोई बयान नहीं दिया और सार्वजनिक रूप से कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है.