मजदूर पिता की बेटी सोनम आज खेलेगी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल, जानें इस महिला खिलाड़ी की कहानी

सुधीर शर्मा

• 10:43 AM • 29 Jan 2023

साउथ अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में फिरोजाबाद के राजा ताल गांव की रहने वाली 16 वर्षीय सोनम भी खेल रही हैं.…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

साउथ अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में फिरोजाबाद के राजा ताल गांव की रहने वाली 16 वर्षीय सोनम भी खेल रही हैं.

सोनम बाएं हाथ की स्पिन बॉलर है तथा दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती है. अब तक सोनम ने 7 में से 6  मैच खेले हैं और अच्छा प्रदर्शन किया है.

एक बेहद मामूली घर में सोनम का पूरा परिवार रहता है. सोनम की मां गुड्डी देवी बताती हैं कि उनकी पांच लड़कियां हैं, जिसमें सोनम सबसे छोटी है. 

सोनम की मां ने बताया कि सोनम की क्रिकेट में रुचि को देखते हुए उसके पिता ने मजदूरी में दोनों टाइम काम किया, ताकि खर्चा निकल सके. उसपर पूरे गांव को नाज है. 

सोनम के भाई अमन यादव बताते हैं कि सोनम की क्रिकेट में रुचि को देखते हुए वह उसे खेल के मैदान में ले गए और उसे एकेडमी में ले जाकर प्रैक्टिस कराई.

मां ने कहा कि आज वह बहुत खुश हैं. पूरे गांव में खुशी है. बेटी ने गांव का नाम रौशन किया है. जब वह लौट कर आएगी तो वह उसका बहुत स्वागत करेंगी.

ये स्टोरी यहां पढ़ें