सामाजिक ताने-बाने को धता बता, गोरखपुर में ससुर ने की विधवा बहू से शादी, सामने आई ये वजह

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बता दें, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव निवासी कैलाश…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है.

बता दें, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव निवासी कैलाश यादव (70) ने अपने मृतक पुत्र की पत्नी पूजा (28) से मंदिर में शादी कर ली है.

बुजुर्ग शख्स की अपनी विधवा बहू के साथ मंदिर में हुई शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

आपको बता दें कि छपिया उमराव गांव निवासी कैलाश यादव बड़हलगंज थाने के चौकीदार हैं.

इनकी पत्नी की मृत्यु 12 वर्ष पहले हो गई थी. कैलाश के चार बच्चों में तीसरे नंबर के बेटे की बहू पूजा है.

ऐसी चर्चा है कि पूजा अपने पति की मृत्यु के बाद अपनी जिंदगी कहीं और बसाने वाली थी, लेकिन इसी बीच ससुर का दिल बहू पर आ गया.

इसके बाद उम्र-समाज की जंजीर तोड़ दोनों ने मंदिर में जाकर एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए.

यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

पूरी खबर यहां पढ़ें