मुंह को काले कपड़े से ढक महाकुंभ में पहुंचा बॉलीवुड का ये सेलिब्रिटी, पहली नजर में तो कोई नहीं पहचान सका!

हर्ष वर्धन

25 Jan 2025 (अपडेटेड: 26 Jan 2025, 10:45 AM)

महाकुंभ 2025 में काले कपड़ों में पहुंचे बॉलीवुड के इस मशहूर कोरियोग्राफर ने संगम में डुबकी लगाई. जानें, उनके वीडियो ने कैसे मचाई हलचल।

Mahakumbh News

Mahakumbh News

Google CTA

Mahakumbh 2025 News: महाकुंभ 2025 की हर तरफ चर्चा है. राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारे और साधु-संत से लेकर आम लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं. एक आंकड़े के अनुसार, अबतक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगा ली है. मगर इस बीच एक ऐसा बॉलीवुड सेलिब्रेटी महाकुंभ पंहुचा है, जिसे पहली नजर में कोई पहचान नहीं पाया. यह सेलिब्रिटी काले लिबास और मुंह को काले कपड़े से ढक महाकुंभ में पंहुचा. यकीन मानिए पहली नजर में बॉलीवुड के इस बड़े सेलिब्रिटी को कोई नहीं पहचान पाया, लेकिन कुछ देर बाद उसने अपनी पहचान खुद ही उजागर कर दी. आखिर कौन था ये सेलेब्रिटी?

यह भी पढ़ें...

कौन पंहुचा था काले कपड़े में महाकुंभ?

दरअसल, बॉलीवुड का यह सेलिब्रिटी कोई और नहीं बल्कि मशहूर कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक रेमो डीसूजा हैं. आपको बता दें कि रेमो ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह महाकुंभ में काले कपड़े में नजर आ रहे हैं. वीडियो में रेमो को नाव पर बैठे और संगम में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है. रेमो ने अपना महाकुंभ वाला वीडियो शेयर कर लिखा, "🙏🙏🙏🙏🙏🙏❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️#harhargange #mahakumbh2025 #mahakumbhmela2025 #uterpradeshtourism #prayagraj". रेमो के इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं. 

कौन हैं रेमो डीसूजा?

रेमो डिसूजा भारतीय फिल्म उद्योग के एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, डांसर, फिल्म डायरेक्टर और टेलीविजन जज हैं. उनका असली नाम रमेश गोपी नायर है, लेकिन उन्होंने फिल्म और डांस की दुनिया में रेमो डिसूजा के नाम से अपनी पहचान बनाई. रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को केरल के पालक्काड में हुआ था. हालांकि, उनकी परवरिश गुजरात के जामनगर में हुई, जहां उनके पिता भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे. बचपन से ही रेमो को डांस का शौक था, लेकिन उन्होंने कभी पेशेवर डांस की ट्रेनिंग नहीं ली. वह माइकल जैक्सन से प्रेरित होकर सेल्फ-ट्रेंड डांसर बने. 

रेमो ने ‘एबीसीडी’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की, जो डांस पर आधारित थीं. इसके अलावा, उन्होंने डांस रियलिटी शोज जैसे ‘डांस इंडिया डांस’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘डांस प्लस’ में बतौर जज काम भी किया है.