संभल CO अनुज चौधरी को ‘पागल’ कहने पर क्या फंस गए कांग्रेस MP इमरान मसूद? पंवार खाप ने खोला मोर्चा, क्या हुआ?

संदीप सैनी

03 Apr 2025 (अपडेटेड: 03 Apr 2025, 02:48 PM)

UP News: संभल सीओ अनुज चौधरी को लेकर पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया, जिसपर विवाद हो गया. इमरान मसूद ने अनुज चौधरी को पागल कह दिया. मगर अब इमरान मसूद फंस गए हैं. दरअसल पंवार खाप उनके खिलाफ आ गई हैं.

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News, anuj chaudhary, anuj chaudhary sambhal, imran masood, Congress MP imran masood, up news, up tak, अनुज चौधरी, इमरान मसूद, यूपी न्यूज, खाप

UP News

Google CTA

UP News: संभल के दबंग और चर्चित सीओ अनुज चौधरी को हाल ही में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ‘पागल’ कहा था. बता दें कि अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को लेकर अनुज चौधरी के गांव में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पंवार खाप में इमरान मसूद को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. पंवार खाप ने अपना पूरा समर्थन अनुज चौधरी को दिया है और उनके परिवार वालों से मुलाकात की है. इसी के साथ इमरान मसूद को लेकर अनुज चौधरी के गांव बड़ेडी में भी काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

पंवार खाप के चौधरी ने की परिवार से मुलाकात

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जब से अनुज चौधरी को लेकर बयान दिया है, तभी से वह निशाने पर हैं. मंगलवार को पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह खाप के लोगों के साथ अनुज चौधरी के घर पहुंचे. इस दौरान खाप के लोगों ने अनुज चौधरी के परिजनों से मुलाकात की और अपना पूर्ण समर्थन अनुज चौधरी को दिया.

इमरान मसूद पर भड़के अनुज चौधरी के भाई

इस दौरान संभल सीओ अनुज चौधरी के भाई अमित चौधरी ने सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, इमरान मसूद अपनी औकात में रहे. वह ज्यादा हवा में ना आए. अनुज चौधरी के भाई ने कांग्रेस सांसद को लेकर आगे कहा, इमरान मसूद अपने दिमाग से गलतफहमी निकाल दें. लोग अनुज चौधरी से प्रेरणा लेते हैं. इस दौरान उन्होंने इमरान मसूद पर निशाना साधते हुए कहा कि पागल तो वह होता है तो अनगर्ल टिप्पणी करता है.

संजय सिंह ने भी की थी अनुज चौधरी पर टिप्पणी

आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भी अनुज चौधरी को लेकर टिप्पणी की थी. संजय सिंह ने अनुज चौधरी को लफंडर कहा था. इसको लेकर भी खाप और अनुज चौधरी के क्षेत्र में काफी गुस्सा देखने को मिला था.