झारखंड में मारा गया मुख्तार अंसारी गैंग का 2.5 लाख इनामी अनुज कनौजिया, कौन था ये?

संतोष शर्मा

30 Mar 2025 (अपडेटेड: 30 Mar 2025, 09:06 AM)

Mukhtar Ansari Shooter Anuj Kannaujia Encounter: झारखंड के जमशेदपुर में एसटीएफ और पुलिस ने अनुज कनौजिया को एनकाउंटर में मार गिराया. अनुज मुख्तार अंसारी गैंग का अहम हिस्सा था. जानिए ये कौन था?

Mukhtar Ansari, Anuj Kannaujia, Anuj Kannaujia Shooter, Shooter Anuj Kannaujia Encounter, Mukhtar Ansari Shooter Encounter, Mukhtar Ansari Shooter Anuj Kannaujia, Mukhtar Ansari Gang Shooter Anuj Kannaujia Encounter, Who is Anuj Kannaujia

UP News

Google CTA

UP News: यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर मारा गया है. बता दें कि मुख्तार गैंग के शूटर अनुज कनौजिया के ऊपर ढाई लाख का इनाम था. पुलिस-एसटीएफ को इसकी काफी दिनों से तलाश थी. 

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक, ये एनकाउंटर जमशेदपुर में हुआ है. जमशेदपुर में एसटीएफ और झारखंड पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कनौजिया मारा गया है. अनुज के खिलाफ 24 से अधिक केस दर्ज थे. उत्तर प्रदेश के मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ में अनुज का क्रिमिनल रिकॉर्ड था.

मुख्तार गैंग का अहम हिस्सा था अनुज

बताया जा रहा है कि अनुज मुख्तार अंसारी गैंग का अहम हिस्सा था. उसका नाम कई बड़ी आपराधिक गतिविधियों में आया था. वह सिर्फ शार्प शूटर ही नहीं था बल्कि उसने गैंग के साथ मिलकर कई बड़ी आपराधिक गतिविधियों को भी अंजाम दिया था. 

पुलिस के अनुसार, वह मुख्तार अंसारी गैंग के लिए शूटर्स की भर्ती और हत्याओं की साजिश रचने का काम करता था. पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. बता दें कि अनुज के पास से वो हथियार मिले हैं, जो सेना और पुलिस इस्तेमाल करती है.

मुठभेड़ के बाद अनुज कनौजिया के पास से पुलिस ने 9 MM ब्राउनिंग सर्विस पिस्टल बरामद की है. इसे आमतौर पर पुलिस और सेना इस्तेमाल करती है. उसके सात से .32 बोर की पिस्टल भी बरामद हुआ है. इस ऑपरेशन का नेतृत्व STF के डिप्टी एसपी डीक शाही कर रहे थे. बता दें कि डीके शाही भी मुठभेड़ में घायल हो गए हैं.