मुरादाबाद से लखनऊ पहुंची मासूम बच्ची CM योगी आदित्यनाथ से लगाने लगी ये गुहार, उसकी बात सुनते ही जारी हो गए आदेश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन में आए लोगों से मिल रहे थे. वहां एक मासूम बच्ची भी बैठी थी. सीएम योगी ने उस बच्ची से भी बात की. इस दौरान बच्ची सीएम योगी से स्कूल में एडमिशन करवाने की गुहार लगाने लगी.

Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath Video, Lucknow, Lucknow news, Lucknow viral video, up viral video, lucknow viral video, सीएम योगी, योगी आदित्यनाथ, लखनऊ, यूपी न्यूज, वायरल वीडियो

UP News

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों से मुलाकात कर रहे थे और उनकी शिकायत सुन रहे थे. इस दौरान वहां ऐसा कुछ हुआ, जिसे देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुरा दिए. अब सीएम योगी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन में एक मासूम बच्ची भी पहुंच गईं. कुर्सी पर बैठी मासूम बच्ची के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे. इस दौरान बच्ची ने सीएम योगी से कहा कि प्लीज मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दीजिए. बच्ची सीएम योगी से स्कूल में एडमिशन की गुहार लगाने लगी. 

ये भी पढ़ें: 3 विधायकों को पार्टी से निकाला पर इन 4 के खिलाफ नहीं लिया एक्शन! अखिलेश ने क्यों किया ऐसा?

बच्ची ने की स्कूल में एडमिशन की मांग

सीएम योगी आदित्यनाथ से मासूम बच्ची ने कहा कि आप मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दीजिए. बच्ची मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन में पहुंची थी. सीएम योगी ने बच्ची से पूछा कि आप बताओं की आपका एडमिशन कौन से स्कूल में करवाएं? सीएम योगी ने बच्ची से पूछा कि 10वीं में एडमिशन करवाएं या 11वीं में? 

सीएम योगी ने दिए आदेश

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस बच्ची का एडमिशन करवाया जाए. उन्होंने बच्ची से भी कहा कि आपका एडमिशन होगा. ठीक है. सीएम योगी ने साफ निर्देश दिए कि फौरन एडमिशन करवाया जाए. 

बता दें कि मासूम बच्ची का नाम वाची है. न्यूज एजेंसी ANI ने बच्ची से बात की. मासूम ने कहा कि वह आज सीएम योगी आदित्यनाथ जी से मिली. उसने उनसे स्कूल में एडमिशन करवाने की मांग की. बच्ची ने बताया कि वह मुरादाबाद से आई है. सीएम योगी ने उससे कहा है कि उसका एडमिशन करवा दिया जाएगा.