UP News: आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. सुबह से ही शिवालयों में भीड़ लगी हुई है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी महाशिवरात्रि के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं. इसी के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है.
ADVERTISEMENT
पहले जानिए अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सोशल मीडिया X पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने लिखा, यहां बसता है विश्वास, बरसता है आशीर्वाद. ‘सर्व मंगल-सर्व कल्याण’ की कामनाओं के साथ महाशिवरात्रि की महा-शुभकामनाएं.
आपको बता दें कि इसके साथ अखिलेश यादव ने इटावा में बन रहे श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर का वीडियो पोस्ट किया है. इस मंदिर का निर्माण अखिलेश यादव करवा रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि महाशिवरात्रि के दिन केदारेश्वर महादेव में शिव भक्तों की भारी भीड़ है.
केदारेश्वर महादेव के बारे में जानिए
अखिलेश यादव, इटावा ग्वालियर बायपास रोड के लायन सफारी रोड के पास शिव मंदिर का निर्माण करा रहे हैं. ये मंदिर काफी भव्यता के साथ बनाया जा रहा है. काफी बड़े क्षेत्र में मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. दिन-रात काफी संख्या में श्रमिक मंदिर निर्माण कार्य में लगे हुए हैं.
ADVERTISEMENT









