ईद पर शादीशुदा बहन को दी 1500 की ईदी… अब मुजफ्फरनगर के इरशाद, उसकी पत्नी और 2 मासूमों का शव मिला तो सनसनीखेज कहानी खुली

UP News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक घर से 4 शव मिले हैं. पति-पत्नी और 2 मासूम बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. अभी तक मामले को लेकर ये पता चला है.

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News, Muzaffarnagar police, Muzaffarnagar crime, Muzaffarnagar crime news, Mass Suicide Case, Sarwat Mohalla, Family Dispute, Muzaffarnagar Police, up news, मुजफ्फरनगर

UP News

संदीप सैनी

31 Mar 2026 (अपडेटेड: 31 Mar 2026, 06:12 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक घर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. चारों के शव घर में बने कमरे के अंदर बंद थे. इस घटना से हड़कंप मच गया है. मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. पुलिस ने क्राइम सीन की जांच करके, सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं. माना जा रहा है कि पहले पति ने अपनी पत्नी और 2 मासूम बच्चों को जहर दिया फिर उसने खुद भी फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. 

यह भी पढ़ें...

इरशाद ने परिवार के साथ खुद को भी किया खत्म

ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट मोहल्ले से सामने आया है. 30 साल के इरशाद का शव फंदे से लटका मिला है को वहीं पत्नी और 2 बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले हैं. बताया जा रहा है कि ईद के बाद से ही इरशाद और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था.

बताया जा रहा है कि इरशाद ने ईद के दिन अपनी शादीशुदा बहन को 1500 रुपये की ईदी दे दी थी. जैसे ही इसकी जानकारी इरशाद की बहन नौरिन को हुई, उसने विवाद करना शुरू कर दिया. सोमवार के दिन पत्नी की मां और बहन भी आ गईं और तीनों ने इरशाद से विवाद किया. 

सुबह गेट नहीं खुला

इसके बाद इरशाद की साली और सास अपने घर चली गईं. मगर घर में इरशाद, उसकी पत्नी और 2 बच्चे रहे. सुबह तक गेट नहीं खुला. ये देख आस-पास के लोगों ने गेट खटखटाया. फिर मौके पर इरशाद का भाई इनाम आया. जब गेट तोड़कर देखा गया तो अंदर का हाल देख सभी की चीख निकल गईं. 

फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.