IIT Baba Abhay Singh News: प्रयागराज के महाकुंभ में आईआईटी बाबा अभय सिंह चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं. उनकी बढ़ती प्रसिद्धि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आईआईटी बाबा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि, करौली सरकार ने आईआईटी बाबा पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें "पागल" तक कह डाला है. उनका कहना है, "जो इंसान अपने माता-पिता का सम्मान नहीं कर सकता, वह आध्यात्मिक गुरु कैसे हो सकता है?"
ADVERTISEMENT
करौली सरकार ने सोशल मीडिया की वर्तमान स्थिति पर भी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि 'इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म्स पर धर्म और आध्यात्मिकता को नजरअंदाज कर, तुच्छ और व्यर्थ चीजें वायरल हो रही हैं. 144 साल बाद महाकुंभ का यह आयोजन हो रहा है. यह एक दुर्लभ अवसर है, लेकिन इसकी गहराई और महत्व को दिखाने के बजाय लोग हल्की-फुल्की चीज़ों को बढ़ावा दे रहे हैं.'
उन्होंने आगे यह भी कहा कि 'इतने बड़े धार्मिक आयोजन में साधु-संतों और धर्म से जुड़े विषयों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. "ऐसी चीजें जो सनातन धर्म के मूल्यों को दबा रही हैं, उन्हें कुंभ से बाहर कर देना चाहिए.'
कौन हैं करौली शंकर महादेव?
करौली शंकर महादेव पूर्वज मुक्ति धाम (कानपुर) के संस्थापक हैं. साथ ही, वे हरिद्वार के मिश्री मठ के तृतीय मठाधिपति हैं. उनके गुरु, पंडित राधा रमण मिश्र ने उन्हें "शिव तंत्र" की शिक्षा दी, जिसे उन्होंने सरल और व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत कर लोगों तक पहुंचाया. उनके धाम में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं.
ADVERTISEMENT











