22 पाकिस्तानी महिलाएं भारत आई और मुरादाबाद में रह कर की शादियां, दादियां भी बन गईं, अब ये पता चला

जगत गौतम

06 May 2025 (अपडेटेड: 06 May 2025, 12:21 PM)

UP News: कई दशक पहले पाकिस्तान से 22 महिलाएं लॉन्ग टर्म वीजा लेकर भारत के मुरादाबाद आई. मगर कभी अपने वतन वापस नहीं गईं. यहां उन्होंने शादियां की और अब दादी भी बन गईं.

Moradabad, Moradabad News, Moradabad Viral news, Moradabad viral, up news, up viral news, pakistani women in moradabad, मुरादाबाद, मुरादाबाद न्यूज, मुरादाबाद वायरल न्यूज, मुरादाबाद में पाकिस्तानी महिलाएं, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश मिल गया है. इसी के साथ हर दिन पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया है. यहां लॉन्ग टर्म वीजा लेकर पाकिस्तान से 22 महिलाएं आई. मगर वह कभी पाकिस्तान वापस ही नहीं गईं. यहां सभी के निकाह हो गए और सभी ने अपना परिवार बसा लिया. 

यह भी पढ़ें...

यहां तक की इन 22 पाकिस्तानी महिलाओं में से कई अब दादियां भी बन चुकी हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से आज भी संपर्क में रहती हैं. अब पुलिस की इन सभी पर नजर है.

कई दशकों से रह रही ये पाकिस्तानी महिलाएं 

बताया जा रहा है कि कई दशक पहले 22 महिलाएं लॉन्ग टर्म वीजा लेकर पाकिस्तान से भारत आई. मगर वह मुरादाबाद में आकर रहने लगी. वह कभी वापस अपने वतन ही नहीं गईं. यहां उनका निकाह हो गया और उनके बच्चों का भी निकाह हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद में 2 पाकिस्तानी पुरुष भी कई दशकों से रह रहे हैं और ये भी लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आए थे. अब पुलिस और खुफिया विभाग की इन 24 पाकिस्तानी नागरिकों पर नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में कमोड पर बैठा था आशू फ्लश बटन दबाते ही हो गया धमाका और लगी गहरी चोट! कहीं आपके टॉयलेट में भी नहीं तैयार हो रहा 'बम'?

यहां बना लिया भरा-पूरा परिवार

बता दें कि इन 22 पाकिस्तानी महिलाओं के यहां आधार कार्ड भी बन गए हैं और वह सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रही हैं. यहां तक की सरकारी राशन भी उन्हें मिल रहा है. इनमें से किसी को भी भारत की नागरिकता नहीं मिली है और ये भी दीर्घकालिक वीजा पर ही यहां रह रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इन 22 पाकिस्तानी महिलाओं का परिवार अब काफी बड़ा हो चुका है. ये अब दादियां भी बन गई हैं. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कोई ऐसा व्यक्ति मुरादाबाद में तो नहीं रह रहा जिनका लॉन्ग टर्म वीजा खत्म हो गया हो? फिलहाल अभी तक ऐसा कोई सामने नहीं आया है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया, मुरादाबाद में 22 लोग लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं. 2 रेफर्ड केसेज हैं. कुल 24 लोगों का मामला है. नियमों के मुताबिक कार्रवाई कर रहे हैं. सभी पर नजर बनी हुई है. खुफियां विभाग की टीम भी बाहर से आकर रह रहे लोगों की जांच कर रही है.