12 साल की भतीजी ने चाची प्रीति के गंदे राज खोल दिए, भतीजे के प्रेम में इस औरत ने भयानक कांड कर दिया

मुकुल शर्मा

12 Sep 2025 (अपडेटेड: 12 Sep 2025, 12:42 PM)

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में आरोप है कि यहां एक महिला ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. मामला चौंकाऊ है, देखें पूरी रिपोर्ट.

Bulandshahr Crime News

Bulandshahr Crime News

Google CTA

Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रिश्ते शर्मसार हो गए हैं. आरोप है कि यहां एक महिला ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. शुरुआत में परिजन समझ नहीं पाए कि यह हत्या का मामला है, उन्होंने इसे स्वाभाविक मौत समझा और अंतिम संस्कार कर दिया. मगर बाद में हत्याकांड की प्रत्यक्षदर्शी मृतक की 12 साल की भतीजी ने पूरे मामले का राजफाश कर दिया, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और फिर उनकी गिरफ्तारी हुई.

यह भी पढ़ें...

अब तक ये सामने आया?

आपको बता दें कि इस मामले में मृतक ओमपाल के भाई रवि करन ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईर दर्ज कराई है. रवि करन के अनुसार, उसके भाई ओमपाल की शादी प्रीति नामक महिला से हुई थी. दावा है कि शादी के बाद ओमपाल और प्रीति में झगड़ा होने लगा. ओमपाल का आरोप था की प्रीति के उसके भतीजे अभय संग अवैध संबंध हैं. ओमपाल जब इसका विरोध करता तो प्रीति इसका विरोध करती. रवि के अनुसार, 'एक बार मैंने भी अभय को प्रीति के साथ उसके साथ उसके घर में रात में मिलते हुए देखा था.'

रवि ने बताया कि ओमपाल की 8 सितंबर की रात को मौत हो गई थी, जिसका अगले दिन अंतिम संस्कार किया गया. शुरुआत में परिजनों ने ओमपाल की मौत हो स्वाभिक माना, लेकिन बाद में मृतक की 12 साल की भतीजी ने जो कहानी सुनाई उसे सुन सबके होश उड़ गए. 12 साल की बच्ची के बयान के बाद ही पुलिस कातिल तक पहुंच सकी.

12 साल की बच्ची ने क्या बताया?

रवि करन के अनुसार, "मेरी बेटी तनु (12) अकसर खेलने के लिए अपने चाचा ओमपाल के घर चली जाती थी और वहीं सो भी जाती थी. 8 सितंबर की शाम को भी वह खेलने के लिए ओमपाल के घर गई थी और वहीं सो गई. तनु दो दिन से डरी हुई सी रह रही थी.  आज मैंने और मेरी पत्नी सुधा ने तनु से डरे हुए रहने के बारे में प्यार से पूछा तो उसने बताया कि जब मैं परसो प्रीति चाची के घर सोई हुई थी, तो रात में जब मेरी आंख खुली तो मैंने देखा कि प्रीति चाची ने हाथ पकड़ रखे थे और अभय भईया चुन्नी से चाचा का गला दबा रहे थे. मैं देखकर घबरा गई और ये बात मैंने डरकर किसी को नहीं बताई थी.'

अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद ने कहा, "एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. दोनों ने अपना अपराध कबूल किया है. दोनों की निशानदेही पर घटनास्थल से एक चुन्नी को बरामद किया है, जिससे गला घोटकर हत्या की गई थी. इस संबंध में थाना बीबीनगर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. महिला और उसका प्रेमी पिछले 2 साल से प्रेम संबंधों में थे. इन प्रेम संबंधों में महिला का पति बाधा बन रहा था. इस बाधा को हटाने के लिए मृतक की गला दबा कर हत्या कर दी गई."

ये भी पढ़ें: कौशांबी में 26 साल की लड़की ने गांव के संजू से परेशान होकर दे दी जान... फिर पता चली ये कहानी