लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी में गंगा नदी ने चेतावनी बिंदु को किया पार, गलियों में भरा पानी, यहां चल रही नाव

वाराणसी में गंगा नदी अपने रौद्र रूप में आती चली जा रही है. जिले में गंगा का स्तर लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है.…

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी में गंगा नदी अपने रौद्र रूप में आती चली जा रही है. जिले में गंगा का स्तर लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है. वाराणसी में गंगा ने चेतावनी बिंदु को पार कर दिया है. बता दें कि ज्यादातर तटीय इलाकों और घाट किनारे रहने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. कई घाटों पर गंगा सड़कों और गलियों तक पहुंच गई है. जहां नाव चलते देखा जा रहा है, जिसमें अस्सी घाट मणिकर्णिका घाट भी शामिल है.

वाराणसी के तमाम निचले इलाकों में बनी बस्तियों और कालोनियों में भी गंगा और वरुणा का पानी घुस चुका है. चाहे वह गंगा किनारे सामने घाट इलाके में बसे मारुति नगर से लेकर अन्य कॉलोनी हो या फिर वरुणा के निचले इलाके सुरैया कुनिया जैसे एक दर्जन बुनकर बाहुल्य इलाके हो. सभी जगह बाढ़ का पानी पहुंच चुका है.

(खबर की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर शेयर किए गए Varanasi Tak के वीडियो को देखें.)

Varanasi Tak: ज्ञानवापी मामले में वाद मित्र को पाकिस्तान से आया फोन, मिली ये धमकी

यह भी पढ़ें...