लेटेस्ट न्यूज़

‘पहले हिसाब-किताब होगा’, अखिलेश का जिक्र कर मुख्तार के बेटे ने दिया विवादित बयान, अब फंसे

मऊ सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी और बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी अपने एक विवादित बयान को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

मऊ सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी और बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी अपने एक विवादित बयान को लेकर फंस गए हैं. एक जनसभा के दौरान अब्बास ने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कथित तौर पर अधिकारियों से ‘हिसाब-किताब’ करने की बात कह डाली. अब इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.