UPTak Baithak Logo

UP चुनाव: तीसरे फेज में किस पार्टी से सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार? जानिए बड़ी बातें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे फेज के उम्मीदवारों में से 38 फीसदी ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे फेज के उम्मीदवारों में से 38 फीसदी ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है. यह जानकारी उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट से सामने आई है. इस रिपोर्ट को 627 में से 623 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों के विश्लेषण से तैयार किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 4 उम्मीदवारों के शपथ पत्र स्पष्ट न होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया गया.