लेटेस्ट न्यूज़

SP ने MLC चुनाव के लिए 8 और प्रत्याशियों का नाम जारी किया, देखें किसे कहां से मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए 16 मार्च को समाजवादी पार्टी (एसपी) ने अपने 8 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है.…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए 16 मार्च को समाजवादी पार्टी (एसपी) ने अपने 8 और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है.

एसपी की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, राजेश यादव को बाराबंकी , मनोज कुमार को जौनपुर, उमेश कुमार को वाराणसी, अमित यादव को शाहजहांपुर, विजय बहादुर यादव को प्रतापगढ़, दिलीप सिंह यादव को फिरोजाबाद, बासुदेव यादव को प्रयागराज और अनुराग वर्मा को लखीमपुर खीरी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.

गौरतलब है कि 15 मार्च को गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल कांड से चर्चा में आए डॉ. कफील खान को एसपी ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया. डॉ. कफील खान को देवरिया-कुशीनगर विधान परिषद क्षेत्र से एसपी उम्मीदवार घोषित किया गया है. वहीं प्रयागराज-कौशांबी सीट से पार्टी ने वासुदेव यादव को टिकट दिया.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों के लिए 35 स्थानीय निकायों में नौ अप्रैल को मतदान होगा और इसके बाद 12 अप्रैल को मतगणना होगी.

उत्तर प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में वर्तमान में बीजेपी के 35 सदस्य, एसपी के 17 और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के चार सदस्य हैं. यूपी विधान परिषद में कांग्रेस, अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं. फिलहाल 37 सीटें खाली हैं.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

अखिलेश का गोरखपुर के डॉ. कफील पर बड़ा दांव, एमएलसी चुनाव के लिए बनाया SP उम्मीदवार