लेटेस्ट न्यूज़

जानिए 2007 गोरखपुर हिंसा का पूरा मामला जिसपर आया SC का फैसला, CM योगी से कैसा कनेक्शन?

UP news: सुप्रीम कोर्ट आज 2007 में हुई गोरखपुर हिंसा और CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath news) से जुड़े एक अहम मामले में फैसला सुनाया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP news: सुप्रीम कोर्ट आज 2007 में हुई गोरखपुर हिंसा और CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath news) से जुड़े एक अहम मामले में फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने की मांग करने वाली वाली याचिका को खारिज कर दिया है. यह फैसला उस याचिका पर आया है जो इस मामले में CM योगी आदित्यनाथ और अन्य के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देने के यूपी सरकार के निर्णय के खिलाफ दाखिल की गई थी. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सीवी रमना के नेतृत्व वाली बेंच ने बुधवार, 24 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था.