लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, यहां जानें पूरी डिटेल

UP Police Constable Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश पुलिस में हजारों की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Police Constable Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश पुलिस में हजारों की संख्या में भर्तियां होने वाली हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही तकरीबन 37000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. जानकारी के मुताबिक 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है. इन भर्तियों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.

इस प्रक्रिया से भरें आवेदन

यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं.

कितनी होगी सैलरी

यूपी पुलिस कांस्टेबल एक अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी है जो इस पद के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को एक अच्छा पैकेज प्रदान करती है. यूपी पुलिस कांस्टेबल को पे मैट्रिक्स के 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलता है. यूपी पुलिस कांस्टेबल का ग्रोस मंथली सैलरी 35,000 रुपये से 40,000 रुपये तक होती है.

योग्यता विवरण

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या कॉलेज से किसी भी वर्ग से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए तथा उम्मीदवार को भारत का निवासी होना आवश्यक है. इसके अलावा योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारियों के लिए आप यूपी पुलिस कांस्टेबल योग्यता पढ़ सकते हैं, या आप आधिकारिक अधिसूचना के जरिए इसकी जानकारी ले सकते हैं.

चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है. जिसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन होता है. दौड़ के साथ ही शारीरिक परीक्षण किया जाता है.