UPTak Baithak Logo

आंगनबाड़ी वर्कर्स को योगी आदित्यनाथ सरकार का तोहफा, बढ़ाया मानदेय, जानें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार ने लगभग 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया है. अब आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1250 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. मुख्यमंत्री ऑफिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.