लेटेस्ट न्यूज़

UP Budget 2023: अबतक का सबसे बड़ा बजट पेश करेगी योगी सरकार, ये हो सकते हैं बड़े ऐलान

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट आगामी 22 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट आगामी 22 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार को योगी सरकार जो बजट पेश करेगी, वो ऐतिहासिक होगा. दरअसल, 26 मई, 2022 को उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा 6,15,518.97 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था और अब ऐसी चर्चा है कि इस बार का बजट पिछले साल के आंकड़े को पार कर देगा. इस बार का बजट 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है. बजट का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, किसानों और महिलाओं पर होनी की संभावना है. आपको बता दें कि योगी सरकार अपना यह बजट 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश कर सकती है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस बजट के जरिए सत्ताधारी भाजपा अपने ‘संकल्प पत्र’ के कई अहम बिंदुओं को छूने की कोशिश करेगी.