उमेश पाल मर्डर: ‘माफिया को मिट्टी में मिला देंगे’, अतीक पर योगी, अखिलेश में तीखी भिड़ंत
शनिवार को यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष, सपा चीफ अखिलेश यादव के बीच तीखी भिड़ंत देखने को मिली. असल में यह…
ADVERTISEMENT

शनिवार को यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष, सपा चीफ अखिलेश यादव के बीच तीखी भिड़ंत देखने को मिली. असल में यह भिड़ंत प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के संदर्भ में हुई. शनिवार को जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सीएम योगी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव करना था. इससे पहले अखिलेश यादव ने प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या का जिक्र छेड़ दिया.