लेटेस्ट न्यूज़

‘सीएम योगी ईश्वर स्वरूप हैं और हम…’, मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिया बड़ा बयान

Uttar Pradesh News: देशभर में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और दिवानगी दिनों-दिन प्रदेश में लोगों…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: देशभर में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और दिवानगी दिनों-दिन प्रदेश में लोगों के बीच बढ़ती जा रही है. वहीं राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मंदिर बनने जा रही है. इस मंदिर का निर्माण योगी के प्रचारक प्रभाकर मौर्य कराने जा रहे हैं. वहीं यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सीएम योगी को भगवान का रूप बताया है.

यूपी तक से खास बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से जब सीएम योगी पर बन रहे मंदिर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘सीएम योगी ईश्वर स्वरूप हैं, जहां भी रहते हैं उनका आशीर्वाद हम प्राप्त करते हैं.’

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सीएम बाद में हैं, वह संत पहले हैं हमारे लिए और हम संत के रूप में उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. हमारे लिए योगी जी ईश्वर स्वरूप हैं, जहां भी रहते हैं उनका आशीर्वाद हम प्राप्त करते हैं. इन दिनों राम नगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. हालांकि, बताते चलें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बना कर सुर्खियों में आने वाले प्रभाकर मौर्य ने श्री योगी का मंदिर बना कर एक विवाद खड़ा कर दिया था जिसके बाद प्रशासन ने मंदिर पर ताला लगवा दिया था .

वहीं यूपी के पिछले साल के बजट का कुछ ही हिस्सा खर्च हो पाने पर उन्होंने कहा कि बजट के 90 फीसदी पैसे खर्च कर दिए गए हैं. पिछली सरकारों में ऐसा नहीं होता था. अधिकांश विभागो के 90 प्रतिशत से ज्यादा खर्च हो चुके हैं. यूपी सरकार को हाईकोर्ट की फटकार पर बोले जो हमारी SHG महिलाए हैं, वह को पौष्टिक आहार बना रही हैं और वह बच्चों को दिया जा रहा. पहले तो बच्चों को मापने वाला यंत्र ही नहीं था.