लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश-ममता बनर्जी की मुलाकात की ये तस्वीर हुई वायरल, लोग याद दिला रहे ‘स्टूल’ वाला तंज

UP Political News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने कोलकाता दौरे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने कोलकाता दौरे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. वहीं, अखिलेश की ममता से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि इस तस्वीर के सामने आने के बाद ट्विटर पर भाजपा नेताओं समेत अन्य लोगों ने अखिलेश पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. भाजपा नेताओं का दावा है कि अखिलेश जिस चीज पर बैठे हैं, वह एक स्टूल है. और इसी बात को लेकर भाजपाई, सपा चीफ पर तंज कस रहे हैं. दरअसल, अखिलेश यादव अक्सर ये आरोप लगाते रहे हैं की यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा की मीटिंग्स में सोफे या कुर्सी की जगह स्टूल पर बैठाया जाता है. वहीं, अब भाजपा नेता भी अखिलेश के इसी वार का पलटवार करते नजर आ रहे हैं.