लेटेस्ट न्यूज़

चाचा-भतीजे में और बढ़ीं नजदीकियां! अब विधानसभा में अखिलेश के साथ बैठेंगे शिवपाल, जानें

UP Political News: मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) और उनके शिवपाल सिंह…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) और उनके शिवपाल सिंह यादव के बीच नजदीकियां फिर से बढ़ गई थीं. इसके बाद शिवपाल ने अपनी पार्टी का विलय सपा में कर लिया था. फिर बाद में अखिलेश ने अपने चाचा को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद की जिम्मेदारी दी. वहीं, अब खबर है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में अखिलेश यादव और उनकी चाचा शिवपाल साथ-साथ बैठे नजर आ सकते हैं. ऐसी जानकारी है कि विधानसभा में अखिलेश यादव के बगल में अवधेश प्रसाद सिंह और उनके बगल में शिवपाल यादव बैठें नजर आ सकते हैं. गौरतलब है कि इससे पहले शिवपाल यादव की सीट अखिलेश से काफी दूर थी.