लेटेस्ट न्यूज़

2007 गोरखपुर हिंसा: CM योगी को बड़ी राहत, SC ने मुकदमा चलाने की मांग वाली याचिका खारिज की

UP news: शुक्रवार, 26 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए राहत की खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने योगी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP news: शुक्रवार, 26 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए राहत की खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath news) के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने की मांग करने वाली वाली याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि याचिका में कोई मेरिट नहीं है. आपको बता दें कि यह मामला 2007 में गोरखपुर में हुई हिंसा से जुड़ा था, जिसमें याचिकाकर्ता की तरफ से तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया था.