लेटेस्ट न्यूज़

खूब चर्चा में हैं राजा भैया, उनका परिवार और ससुराल, अब जानें मगरमच्छ पालने के किस्से का सच

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raja Bhaiya News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, यूपी की योगी सरकार बस्ती राजभवन को हेरिटेज साइट के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. बस्ती राजभवन का राजा भैया की पत्नी से सीधा संबंध है. मगर आज हम आपको राजा भैया से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताएंगे. बता दें कि राजा भैया को लेकर सूबे में एक कहानी बहुत प्रचलित है. ऐसा कहा जाता है कि राजा भैया अपने कुंडा के बेती इलाके में मगरमच्छ पालते हैं. इस मामले को लेकर इंडिया टुडे ग्रुप के डिजिटल चैनल ‘दी लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में राजा भैया ने ऐसे किसी दावे से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ‘हम मगरमच्छ नहीं पालते हैं.’