लेटेस्ट न्यूज़

सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस...1815 कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती शुरू, सिर्फ इस उम्र के लोग कर सकेंगे अप्लाई

JKSSB ने जम्मू-कश्मीर में 1815 कॉन्स्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 फरवरी 2026 है. चयन लिखित परीक्षा, PST और PET के आधार पर होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है सामने आई है. जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1815 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 17 फरवरी 2026 तय की गई है.