लेटेस्ट न्यूज़

ओवरलोड से यूपी में गहराया बिजली संकट, मेंटेनेंस में विभाग फेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में बढ़ते गर्मी के पारे के साथ-साथ बिजली की कटौती की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. राज्य में कागजों पर…

ADVERTISEMENT

Power crisis बिजली संकट
Power crisis बिजली संकट
social share
google news

उत्तर प्रदेश में बढ़ते गर्मी के पारे के साथ-साथ बिजली की कटौती की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. राज्य में कागजों पर तो पर्याप्त बिजली मौजूद है, लेकिन उपभोक्ता को सिस्टम में हो रही गड़बड़ी के चलते कटौती का सामना करना पड़ता है. लोकल फॉल्ट बेकाबू है. इसका कारण है कि पीक आवर में सब स्टेशन पर 1.97 करोड़ केवी का अतिरिक्त भार पड़ रहा है. ऐसे में कई फीडर सूख रहा है, तो कहीं ट्रांसफार्मर में आग लग रही है. आलम यह है कि रात में बेवक्त बिजली जा रही है और आम आदमी परेशान हो रहा है.