UPTak Baithak Logo

UP: एक और प्राइमरी स्कूल की तस्वीर वायरल, लोग दिल्ली से कर रहे तुलना पर असली कहानी कुछ और

Uttar Pradesh News: अभी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले स्थित मलकपुरा गांव के सरकारी स्कूल के मिड-डे-मील की चर्चा थमी नहीं थी कि अब सूबे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: अभी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले स्थित मलकपुरा गांव के सरकारी स्कूल के मिड-डे-मील की चर्चा थमी नहीं थी कि अब सूबे का एक और सरकारी स्कूल चर्चाओं के केंद्र में आ गया है. सोशल मीडिया पर अचानक ही यूपी के सरकारी स्कूलों की तुलना दिल्ली के सरकारी स्कूलों से चल उठी है. बता दें कि ये तुलना संभल जिले के एक सरकारी स्कूल की तस्वीरों की शक्ल में सामने आई है. दरअसल, संभल जिले के असमौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गया है. सोशल मीडिया पर इस स्कूल की विभिन्न तस्वीरें शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अगर ये स्कूल यूपी के संभल की बजाए दिल्ली में होता तो इसे अंतर्राष्ट्रीय तौर पर सुर्खियां मिल जातीं. गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली के स्कूलों की कहानी अमरीका के एक अखबार में छपी थी, जिसको लेकर भारत में काफी राजनीति गरमाई थी.