UPTak Baithak Logo

नोएडा: छेड़छाड़ के बाद युवती को दी रेप की धमकी? एक गिरफ्तार, तीन फरार

नोएडा में एक युवती के साथ पहले कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई फिर रेप करने की धमकी दी गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवती के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की घटना सामने आई है. सेंट्रल नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में मनचलों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की और युवती को रेप करने की धमकी दी. इन मनचलों से परेशान होकर युवती ट्रेन छोड़कर ऑटो में जा बैठी, जहां पर उन्होंने ऑटो में भी युवती के साथ छेड़छाड़ की. युवती ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की, जिसपर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार चल रहे हैं.