कानपुर में मां-बेटी की मौत की जांच के लिए क्यों नहीं भेजी गईं केंद्रीय टीम: ममता बनर्जी
Kanpur Dehat Incident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को जानना चाहा कि एक अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान भाजपा शासित उत्तर प्रदेश…
ADVERTISEMENT

Kanpur Dehat Incident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को जानना चाहा कि एक अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में मां-बेटी की मौत की जांच के लिए कोई केंद्रीय टीम क्यों नहीं भेजी गई? बता दें कि कथित तौर पर 13 फरवरी को कानपुर देहात जिले में एक अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान आत्मदाह के कारण दोनों की मौत हो गई थी. बनर्जी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अभियान ‘गरीब’ लोगों को बेदखल करने के लिए चलाया जा रहा है.