लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर: 4 निकाह किए, 2 पत्नियों ने जमकर कूटा शौहर, बोलीं- बच्चा होने के बाद छोड़ देता है

Jaunpur News: जौनपुर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां शौहर की बेवफाई से नाराज होकर 2 पत्नियों ने मिलकर अपने पति…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Jaunpur News: जौनपुर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां शौहर की बेवफाई से नाराज होकर 2 पत्नियों ने मिलकर अपने पति की ही जमकर पिटाई कर दी. बता दें कि युवक पर चार शादियां करके तीन पत्नियों को छोड़ देने का आरोप है. आरोप यह भी है कि युवक पहली पत्नी को उसके बच्चे से भी मिलने नहीं दे रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक शाहगंज कोर्ट में तारीख पर आया था. इसी दौरान उसकी 2 पत्नियों ने उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.