लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ: शांतिभंग के आरोप में अंदर गया साजिद, बाहर पुराने मोबाइल ने खोल दी दो पत्नियों की पोल

ADVERTISEMENT

Meerut News: मेरठ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो महिलाएं आपस में भिड़ रही हैं और एक दूसरे…

social share
Google CTA

Meerut News: मेरठ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो महिलाएं आपस में भिड़ रही हैं और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करती नजर आ रही है. वीडियो मेरठ की लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पीलोखड़ी चौकी के बाहर का बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि यह दोनों एक ही शख्स की पत्नियां हैं. मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों एक दूसरे से मारपीट करती रही.

मिली जानकारी के मुताबिक, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले साजिद नाम के शख्स को पुलिस शांति भंग के आरोप में चौकी ले आई थी. इसके बाद उसको छुड़ाने के लिए उसकी दोनों पत्नी वहां पहुंच गई. इसी दौरान पति द्वारा मोबाइल दिए जाने को लेकर ये दोनों आपस में भिड़ गई. बताया जा रहा है कि पति साजिद ने अपनी एक पत्नी का मोबाइल दूसरी पत्नी को दे दिया और इसी बात पर दोनों पत्नी जमकर भिड़ गई.

ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए पूरा मामला

मेरठ: शादी में दूल्हे ने दिया ऐसा सरप्राइज, जिसे देखकर दुल्हन के उड़ गए होश