UPTak Baithak Logo

होली में घर जाने के लिए ना हों परेशान! रेलवे चलाएगा 4 जोड़ी और स्पेशल ट्रेंन, देखें शेड्यूल

UP News: होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि होली की नजदीकी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि होली की नजदीकी तारीखों में दिल्ली, मुंबई और गुजरात की ओर से उत्तर प्रदेश-बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है. यूपी-बिहार के रहने वाले ऐसे लोग जो देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित बड़े शहरों में रोजी-रोटी के लिए नौकरी करते हैं, उनको होली का त्योहार मनाने के लिए घर वापसी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि भारतीय रेलवे होली के मद्देनजर लगातार नई-नई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है. इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों के लिए 4 जोड़ी नई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है. अगर आपको होली में घर आने में ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है तो हम आपको यहां पर 4 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों की डिटेल दे रहे हैं, ताकि आपको होली का मनाने के लिए घर वापसी में दिक्कत ना हो.