UPTak Baithak Logo

प्रयागराज में भाजपा नेत्री के बेटे पर बम से हमला, यूं बची जान, घटना CCTV में कैद

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर बम से हमला हुआ है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज सामने आई है. बता दें कि वारदात के वक्त भाजपा नेता का बेटा और उसका दोस्त सफारी कार में बैठे थे, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई. मगर इस घटना के चलते कार क्षतिग्रस्त हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों में पुलिस विभाग में तैनात एक कॉन्स्टेबल का बेटा भी शामिल है.