लेटेस्ट न्यूज़

बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ को सता रहा हत्या का डर! कोर्ट में अर्जी देकर की ये मांग

Umesh Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से सूबे की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. इस हत्याकांड का…

ADVERTISEMENT

अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद
अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद
social share
google news

Umesh Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से सूबे की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. इस हत्याकांड का आरोप गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद पर है. जहां एक तरफ इस हत्याकांड के बाद से मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साध रही है. वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी भाजपा, सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रही है. मगर इन सब के बीच बरेली की जिला जेल में बंद अतीक अहमद के भाई अशरफ ने अपनी जान का खतरा बताया है. अशरफ ने कोर्ट में अर्जी देते हुए कहा है कि व्यक्तिगत पेशी के दौरान उसकी हत्या कराई जा सकती है, लिहाजा उसकी सुरक्षा में इजाफा और उसे बरेली जेल से ट्रांसफर कर दिया जाए.