लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: मंत्री टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को HC से मिली जमानत

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है. बता दें कि पिछले साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर जिले के तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. किसानों की हत्या के मामले में आशीष समेत बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.