लेटेस्ट न्यूज़

होली पर आपको यूपी में फ्री सिलेंडर मिले क्या? इधर अखिलेश ने योगी को याद दिला दिया पुराना वादा

UP Political News: बीते दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के बीच ‘जुबानी जंग’ ने खूब…

ADVERTISEMENT

सीएम योगी और अखिलेश यादव
सीएम योगी और अखिलेश यादव
social share
Google CTA

UP Political News: बीते दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के बीच ‘जुबानी जंग’ ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, अब फिर से सपा चीफ अखिलेश यादव ने होली के मौके पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर देने के वादे का जिक्र करते हुए सीएम योगी पर तीखा प्रहार किया है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि ‘भाजपाइयों के झूठ से तो झूठ भी शर्मा जाता है.’ दरअसल, सोशल मीडिया पर इस बात की काफी चर्चा है कि लाभार्थियों को सरकार ने अभी तक फ्री सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया है.