लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर मुस्लिम बच्चे की पिटाई मामले में स्कूल होगा बंद! शिक्षा विभाग ने दिया ये नोटिस

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar School Viral Video) में स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar School Viral Video) में स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. वीडियो में टीचर एक मुस्लिम बच्चे को खड़ा करके बाकी बच्चों से पिटवा रही है. क्लास के छोटे-छोटे बच्चे आ रहे हैं और बारी-बारी से एक बच्चे को थप्पड़ मार रहे हैं. इस घटना से लोगों में आक्रोश है. साथ ही सियासी घमासान भी मचा हुआ है. वहीं अब प्रशासन ने भी स्कूल पर कार्रवाई शुरु कर दी है.